महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की?
- A1922
- B1924
- C1928
- D1930
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 1924
व्याख्या
दिसंबर, 1924 में महात्मा गांधी ने बेलगांव में कांग्रेस के 39वें वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता की। इस अधिवेशन में एक प्रस्ताव द्वारा तय किया गया कि गांधी जी के रचनात्मक कार्यक्रमों पर बल दिया जाए। इसी अधिवेशन में 'गांधी-नेहरू-दास समझौते' (गांधी-स्वराजवादी समझौते) का अनुमोदन भी हुआ।