भारतीय राजव्यवस्था PYQ 326 / 375 · पंचायती राज और सामुदायिक विकास

किन राज्य सरकारों ने 2010 तक स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है?

  1. Aबिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान
  2. Bबिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश
  3. Cबिहार, मध्य प्रदेश, केरल
  4. Dबिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश

53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश

व्याख्या

बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण को कानूनी रूप दिया है। इनके अतिरिक्त असम, गुजरात, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, कर्नाटक, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भी पंचायतों में 50% स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में, और केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में भी पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ