पंचायती राज सबसे पहले शुरू किया गया–
- Aआंध्र प्रदेश में
- Bउत्तर प्रदेश में
- Cहिमाचल प्रदेश में
- Dराजस्थान में
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) राजस्थान में
व्याख्या
संविधान का अनुच्छेद 40 राज्यों को पंचायतों के गठन का निर्देश देता है। 1957 में बलवंत राय मेहता समिति ने त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था के गठन की सिफारिश की। इन सिफारिशों के आधार पर पं. जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्टूबर, 1959 को राजस्थान के नागौर जिले में पंचायती राज का उद्घाटन किया। इसके बाद आंध्र प्रदेश ने यह व्यवस्था लागू की और पंचायती राज व्यवस्था अपनाने वाला दूसरा राज्य बना।