भारत में निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन ने किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद की अधिकतम संख्या तय की है?
- A91वां संविधान संशोधन
- B86वां संविधान संशोधन
- C81वां संविधान संशोधन
- Dउपर्युक्त में से कोई संशोधन नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 91वां संविधान संशोधन
व्याख्या
संविधान (इक्यानवेवां संशोधन) अधिनियम, 2003 द्वारा अनुच्छेद 164 में जोड़े गए खंड (1क) के अंतर्गत प्रावधान है कि किसी राज्य की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या राज्य विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के पंद्रह (15) प्रतिशत से अधिक नहीं होगी; परंतु किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या बारह (12) से कम नहीं होगी।