आम आदमी पार्टी है :
- Aराज्य दल
- Bराष्ट्रीय दल
- Cक्षेत्रीय दल
- Dपंजीकृत दल
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) राष्ट्रीय दल
व्याख्या
आम आदमी पार्टी अब एक राष्ट्रीय दल है। दिसंबर, 2022 में घोषित गुजरात विधानसभा चुनाव परिणामों के आधार पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस आधार पर राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता का दावा किया कि उसने चार राज्यों में राज्य स्तरीय दल की योग्यता प्राप्त कर ली थी। इस संबंध में अप्रैल, 2023 में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार उसे राष्ट्रीय दल का दर्जा दिया गया है। वर्तमान में विकल्प (b) सही उत्तर है।