भारत में राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता पाने के लिए किसी दल को पिछले चुनाव में कम से कम कितने प्रतिशत मत प्राप्त करने चाहिए?
- Aचार या अधिक राज्यों में वैध मतों का 10 प्रतिशत
- Bचार या अधिक राज्यों में वैध मतों का 4 प्रतिशत
- Cचार या अधिक राज्यों में वैध मतों का 15 प्रतिशत
- Dआधे से अधिक राज्यों में वैध मतों का 6 प्रतिशत
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या
निर्वाचन प्रतीक (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 (यथासंशोधित) के अंतर्गत निर्वाचन आयोग किसी राजनीतिक दल को राष्ट्रीय दल के रूप में तभी मान्यता देता है, जब निम्नलिखित तीन शर्तों में से कोई एक पूरी हो—
(a) लोक सभा या संबंधित राज्य की विधानसभा के पिछले आम चुनाव में किन्हीं चार या अधिक राज्यों में दल के उम्मीदवार उस आम चुनाव में उन राज्यों में से प्रत्येक में डाले गए कुल वैध मतों का कम से कम 6 प्रतिशत प्राप्त करें; और इसके अतिरिक्त दल उस आम चुनाव में किसी राज्य या राज्यों से लोक सभा में कम से कम चार सदस्य भेजे।
(b) लोक सभा के पिछले आम चुनाव में दल लोक सभा के कुल स्थानों का कम से कम 2 प्रतिशत जीते (आधे से अधिक भिन्न को एक गिना जाता है); और दल के उम्मीदवार कम से कम तीन राज्यों से उस सदन के लिए निर्वाचित हों।
(c) दल कम से कम चार राज्यों में राज्य दल के रूप में मान्यता प्राप्त हो।