वित्त आयोग का गठन निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत निर्धारित है?
- Aअनुच्छेद 280
- Bअनुच्छेद 269
- Cअनुच्छेद 268
- Dअनुच्छेद 265
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) अनुच्छेद 280
व्याख्या
भारत के संविधान का अनुच्छेद 280 हर पांच वर्ष पर, या आवश्यकता होने पर उससे पहले, राष्ट्रपति द्वारा वित्त आयोग के गठन का प्रावधान करता है। अतः यह एक संवैधानिक निकाय है। इसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है। इसका मुख्य कार्य संघ और राज्यों के बीच करों की शुद्ध आय के वितरण तथा राज्यों के बीच ऐसी आय के आवंटन के सिद्धांतों के संबंध में राष्ट्रपति को सिफारिशें करना है। वित्त आयोग की सिफारिशें परामर्शी प्रकृति की होती हैं। वित्त आयोग भारत की संचित निधि से राज्यों के राजस्व के लिए सहायता अनुदान के सिद्धांतों की भी सिफारिश करता है। यह अपना प्रतिवेदन राष्ट्रपति को प्रस्तुत करता है। उल्लेखनीय है कि पहला वित्त आयोग 22 नवंबर, 1951 को के.सी. नियोगी की अध्यक्षता में गठित किया गया था। 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया हैं।