भारतीय राजव्यवस्था PYQ 252 / 375 · वित्त आयोग

भारत के वित्त आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. वित्त आयोग एक सांविधिक निकाय है।
2. वित्त आयोग की स्थापना संविधान के अनुच्छेद 280 के अंतर्गत की गई।
3. वित्त आयोग की सिफारिशें केवल परामर्शी प्रकृति की होती हैं।
4. पहला वित्त आयोग 1950 में स्थापित किया गया। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1 और 4
  2. Bकेवल 3 और 4
  3. Cकेवल 2 और 3
  4. Dकेवल 2 और 4
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

67th B.P.S.C. (Pre) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) केवल 2 और 3

व्याख्या

भारत के संविधान का अनुच्छेद 280 हर पांच वर्ष पर, या आवश्यकता होने पर उससे पहले, राष्ट्रपति द्वारा वित्त आयोग के गठन का प्रावधान करता है। अतः यह एक संवैधानिक निकाय है। इसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है। इसका मुख्य कार्य संघ और राज्यों के बीच करों की शुद्ध आय के वितरण तथा राज्यों के बीच ऐसी आय के आवंटन के सिद्धांतों के संबंध में राष्ट्रपति को सिफारिशें करना है। वित्त आयोग की सिफारिशें परामर्शी प्रकृति की होती हैं। वित्त आयोग भारत की संचित निधि से राज्यों के राजस्व के लिए सहायता अनुदान के सिद्धांतों की भी सिफारिश करता है। यह अपना प्रतिवेदन राष्ट्रपति को प्रस्तुत करता है। उल्लेखनीय है कि पहला वित्त आयोग 22 नवंबर, 1951 को के.सी. नियोगी की अध्यक्षता में गठित किया गया था। 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ