भारतीय राजव्यवस्था PYQ 247 / 375 · आपातकालीन उपबंध

राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा किस आधार पर कर सकता है –

  1. Aसशस्त्र विद्रोह
  2. Bबाहरी आक्रमण
  3. Cयुद्ध
  4. Dउपर्युक्त सभी कारण

46th B.P.S.C. (Pre) 2004

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी कारण

व्याख्या

अनुच्छेद 352—यदि राष्ट्रपति को समाधान हो जाए कि गंभीर आपात विद्यमान है या उसका संकट निकट है, और युद्ध, बाहरी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के कारण भारत या उसके राज्यक्षेत्र के किसी भाग की सुरक्षा संकट में है, तो राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा कर सकता है। उल्लेखनीय है कि 44वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1978 द्वारा मूल संविधान के अनुच्छेद 352 में “आंतरिक अशांति” के स्थान पर “सशस्त्र विद्रोह” शब्द रखा गया। अनुच्छेद 355—संघ का कर्तव्य है कि वह बाहरी आक्रमण और आंतरिक अशांति से प्रत्येक राज्य की रक्षा करे और यह सुनिश्चित करे कि प्रत्येक राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार चलाई जाए। अनुच्छेद 356—यदि किसी राज्य के राज्यपाल से प्रतिवेदन मिलने पर या अन्यथा राष्ट्रपति को समाधान हो जाए कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसमें राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चलाई जा सकती, तो राष्ट्रपति इस अनुच्छेद के अंतर्गत उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा सकता है। अनुच्छेद 360—यदि राष्ट्रपति को समाधान हो जाए कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे भारत या उसके राज्यक्षेत्र के किसी भाग की वित्तीय स्थिरता या साख संकट में है, तो राष्ट्रपति वित्तीय आपातकाल की उद्घोषणा कर सकता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ