केंद्र और राज्य के बीच विवादों का निर्णय करने की भारत के सर्वोच्च न्यायालय की शक्ति इसके अंतर्गत आती है :
- Aअपीलीय क्षेत्राधिकार
- Bमूल क्षेत्राधिकार
- Cपरामर्शी क्षेत्राधिकार
- Dसंवैधानिक क्षेत्राधिकार
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) मूल क्षेत्राधिकार
व्याख्या
अनुच्छेद 131 सर्वोच्च न्यायालय के मूल क्षेत्राधिकार को परिभाषित करता है। इस अनुच्छेद के अनुसार भारत सरकार और एक या अधिक राज्यों के बीच, या एक ओर भारत सरकार और किसी राज्य/राज्यों तथा दूसरी ओर एक या अधिक अन्य राज्यों के बीच, या दो या अधिक राज्यों के बीच किसी विवाद में यदि विधि या तथ्य का ऐसा प्रश्न शामिल है, जिस पर किसी विधिक अधिकार का अस्तित्व या विस्तार निर्भर करता है, तो उस पर सर्वोच्च न्यायालय का मूल क्षेत्राधिकार होगा।