भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद सर्वोच्च न्यायालय के मूल क्षेत्राधिकार को परिभाषित करता है?
- Aअनुच्छेद 129
- Bअनुच्छेद 130
- Cअनुच्छेद 131
- Dअनुच्छेद 132
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) अनुच्छेद 131
व्याख्या
अनुच्छेद 131 सर्वोच्च न्यायालय के मूल क्षेत्राधिकार को परिभाषित करता है। इस अनुच्छेद के अनुसार भारत सरकार और एक या अधिक राज्यों के बीच, या एक ओर भारत सरकार और किसी राज्य/राज्यों तथा दूसरी ओर एक या अधिक अन्य राज्यों के बीच, या दो या अधिक राज्यों के बीच किसी विवाद में यदि विधि या तथ्य का ऐसा प्रश्न शामिल है, जिस पर किसी विधिक अधिकार का अस्तित्व या विस्तार निर्भर करता है, तो उस पर सर्वोच्च न्यायालय का मूल क्षेत्राधिकार होगा।