निम्नलिखित में से कौन भारत के सर्वोच्च न्यायालय से संबंधित है?
- Aकॉलेजियम प्रणाली
- Bअपीलीय क्षेत्राधिकार
- Cमूल क्षेत्राधिकार
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या
कॉलेजियम प्रणाली सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति तथा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के स्थानांतरण की व्यवस्था है। यह सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों से विकसित हुई व्यवस्था है। भारत के मुख्य न्यायाधीश कॉलेजियम का नेतृत्व करते हैं। अनुच्छेद 131 में सर्वोच्च न्यायालय के मूल क्षेत्राधिकार का वर्णन है, जबकि अनुच्छेद 132 से 136 उसके अपीलीय क्षेत्राधिकार से संबंधित हैं। अतः एक से अधिक विकल्प सही हैं।