भारतीय राजव्यवस्था PYQ 206 / 375 · सर्वोच्च न्यायालय

भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्वीकृत संख्या है–

  1. A24
  2. B20
  3. C18
  4. D9

38th B.P.S.C. (Pre) 1992

उत्तर और व्याख्या देखें

BPSC ने इस प्रश्न का कोई विकल्प सही नहीं माना (प्रश्न रद्द)।

व्याख्या

संविधान का अनुच्छेद 124 सर्वोच्च न्यायालय के गठन का प्रावधान करता है और कहता है कि इसमें एक मुख्य न्यायाधीश और 7 अन्य न्यायाधीश होंगे, और संसद समय-समय पर विधि द्वारा न्यायाधीशों की संख्या निर्धारित कर सकती है। न्यायाधीशों की संख्या तय करने के लिए संसद ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956 बनाया और न्यायाधीशों की संख्या 10 (मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त) निर्धारित की। इस अधिनियम में संशोधन करके समय-समय पर न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाई गई है। सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अधिनियम, 2019 के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की वर्तमान अधिकतम स्वीकृत संख्या 33 (मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त) है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ