लोक लेखा समिति अपना प्रतिवेदन किसे प्रस्तुत करती है-
- Aनियंत्रक-महालेखापरीक्षक को
- Bलोक सभा के अध्यक्ष को
- Cसंसदीय कार्य मंत्री को
- Dभारत के राष्ट्रपति को
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) लोक सभा के अध्यक्ष को
व्याख्या
लोक लेखा समिति अपना प्रतिवेदन लोक सभा के अध्यक्ष को प्रस्तुत करती है, और यह अध्यक्ष की उपस्थिति में लोक सभा में रखा जाता है। लोक लेखा समिति एक संसदीय समिति है, जो सार्वजनिक व्यय पर नियंत्रण रखती है। इसमें कुल 22 सदस्य होते हैं—15 लोक सभा से और 7 राज्य सभा से। इसका उद्देश्य सार्वजनिक व्यय में दुरुपयोग और अनियमितताओं को सदन के सामने लाना है। यह सार्वजनिक व्यय के दुरुपयोग के लिए उत्तरदायी पाए गए लोक प्राधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की सिफारिश भी करती है। समिति CAG के प्रतिवेदन के आधार पर सार्वजनिक व्यय की जांच करती है। सामान्यतः (1967 से) लोक सभा के किसी विपक्षी सदस्य को इसका अध्यक्ष नियुक्त करने की परंपरा रही है। लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति लोक सभा अध्यक्ष करता है।