लेखानुदान का अर्थ है -
- ACAG के प्रतिवेदन पर मतदान
- Bअप्रत्याशित व्यय को पूरा करना
- Cबजट पारित होने तक धन का विनियोग
- Dबजट के लिए
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) बजट पारित होने तक धन का विनियोग
व्याख्या
भारत की संचित निधि से धन विनियोग विधेयक पारित होने के बाद ही निकाला जा सकता है। परंतु यदि वित्तीय वर्ष के अंत में सरकार बदल जाए और नई सरकार तुरंत विनियोग विधेयक पेश न करे, या किसी अन्य कारण से विनियोग विधेयक पारित होने से पहले ही धन की आवश्यकता हो, तो अनुच्छेद 116(1)(क) के अंतर्गत लोक सभा लेखानुदान पारित करके सरकार के लिए अग्रिम राशि स्वीकृत कर सकती है। अनुच्छेद 116 में यह भी प्रावधान है कि यदि आपात परिस्थितियों में, जैसे युद्ध के समय, सरकार को बहुत बड़ी राशि की आवश्यकता हो, तो लोक सभा प्रत्ययानुदान देती है, और संसद विधि द्वारा उस राशि की निकासी को प्राधिकृत करती है।