भारतीय राजव्यवस्था PYQ 162 / 375 · संसद — लोक सभा

संसद के दो क्रमिक सत्रों के बीच कितना अंतराल होना चाहिए?

  1. Aचार माह
  2. Bछह माह
  3. C1 वर्ष
  4. Dराष्ट्रपति द्वारा निर्धारित

39thB.P.S.C. (Pre) 1994

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) छह माह

व्याख्या

भारत के संविधान का अनुच्छेद 85 संसद के सत्र, सत्रावसान और विघटन का प्रावधान करता है। इसके अंतर्गत राष्ट्रपति को समय-समय पर संसद के प्रत्येक सदन को आहूत करने की शक्ति है; परंतु संसद का सत्र ऐसे आहूत किया जाना चाहिए कि एक सत्र की अंतिम बैठक और अगले सत्र की पहली बैठक के बीच छह माह से अधिक का अंतर न हो। दूसरे शब्दों में, वर्ष में संसद के कम से कम दो सत्र होने चाहिए। सामान्यतः भारत में एक वर्ष में लोक सभा के तीन सत्र होते हैं—
1. बजट सत्र (फरवरी–मई)
2. मानसून सत्र (जुलाई–अगस्त/सितंबर)
3. शीतकालीन सत्र (नवंबर–दिसंबर)

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ