लोक सभा का सत्र कम से कम बुलाया जाता है-
- Aवर्ष में एक बार
- Bवर्ष में दो बार
- Cवर्ष में तीन बार
- Dवर्ष में चार बार
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) वर्ष में दो बार
व्याख्या
भारत के संविधान का अनुच्छेद 85 संसद के सत्र, सत्रावसान और विघटन का प्रावधान करता है। इसके अंतर्गत राष्ट्रपति को समय-समय पर संसद के प्रत्येक सदन को आहूत करने की शक्ति है; परंतु संसद का सत्र ऐसे आहूत किया जाना चाहिए कि एक सत्र की अंतिम बैठक और अगले सत्र की पहली बैठक के बीच छह माह से अधिक का अंतर न हो। दूसरे शब्दों में, वर्ष में संसद के कम से कम दो सत्र होने चाहिए। सामान्यतः भारत में एक वर्ष में लोक सभा के तीन सत्र होते हैं—
1. बजट सत्र (फरवरी–मई)
2. मानसून सत्र (जुलाई–अगस्त/सितंबर)
3. शीतकालीन सत्र (नवंबर–दिसंबर)