भारतीय राजव्यवस्था PYQ 136 / 375 · मंत्रिपरिषद

केंद्र सरकार के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. मंत्रालयों और विभागों का गठन प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल सचिव के परामर्श से करता है।
2. प्रत्येक मंत्री को मंत्रालय का आवंटन राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर करता है। इनमें से:

  1. Aकेवल 1 सही है
  2. Bकेवल 2 सही है
  3. C1 और 2 सही हैं
  4. Dन तो 1 और न ही 2 सही है

71st B.P.S.C. (Pre) 2025

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) केवल 2 सही है

व्याख्या

अनुच्छेद 77(3) के अंतर्गत राष्ट्रपति भारत सरकार का कार्य अधिक सुविधापूर्वक किए जाने के लिए और मंत्रियों में उस कार्य के आवंटन के लिए नियम बनाता है। इसी के अनुसार भारत सरकार (कार्य आवंटन) नियम, 1961 बनाए गए, जिनमें मंत्रालयों/विभागों और उनके विषयों की सूची है। नए मंत्रालय/विभाग इन नियमों में राष्ट्रपति द्वारा संशोधन करके बनाए या पुनर्गठित किए जाते हैं। इन नियमों के अनुसार राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन करता है। अतः कथन 1 गलत है और कथन 2 सही है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ