आधुनिक इतिहास PYQ 169 / 636 · सामाजिक एवं धार्मिक आंदोलन

'सत्यार्थ प्रकाश' की रचना किसने की?

  1. Aराजा राममोहन राय
  2. Bमहात्मा गांधी
  3. Cस्वामी विवेकानंद
  4. Dस्वामी दयानंद सरस्वती

47th B.P.S.C. (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) स्वामी दयानंद सरस्वती

व्याख्या

मूलशंकर (स्वामी दयानंद सरस्वती) का जन्म 1824 ई. में गुजरात की मोरबी रियासत (काठियावाड़ क्षेत्र) के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। 1860 ई. में मथुरा में उन्होंने स्वामी विरजानंद जी से वेदों का शुद्ध अर्थ सीखा और वैदिक धर्म में गहरी आस्था विकसित की। 1867 ई. में उन्होंने 'पाखंड खंडिनी पताका' फहराई। 1875 ई. में उन्होंने बंबई में आर्य समाज की स्थापना की। उनके विचार उनकी प्रसिद्ध पुस्तक 'सत्यार्थ प्रकाश' में वर्णित हैं। उनकी अन्य रचनाएं हैं: पाखंड खंडन, ऋग्वेदादि भाष्यभूमिका, ऋग्वेद भाष्य, अद्वैतमत खंडन, पंच महायज्ञ विधि और वेदविरुद्धमत खंडनम्।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ