भारत का राष्ट्रपति अपनी शक्तियों का प्रयोग करता है –
- Aस्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा
- Bमंत्रियों के द्वारा
- Cप्रधानमंत्री के द्वारा
- Dमंत्रिमंडल के द्वारा
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा
व्याख्या
भारतीय संविधान के अनुसार भारत का एक राष्ट्रपति होगा (अनुच्छेद 52)। संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी, और वह इसका प्रयोग संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा [अनुच्छेद 53(1)]।