भारतीय राजव्यवस्था PYQ 97 / 375 · राज्य के नीति-निदेशक तत्व

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
A. ग्राम पंचायतों का संगठन1. अनुच्छेद 44
B. समान सिविल संहिता2. अनुच्छेद 48
C. कृषि और पशुपालन3. अनुच्छेद 50
D. कार्यपालिका से न्यायपालिका का पृथक्करण4. अनुच्छेद 51
E. अंतरराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा5. अनुच्छेद 40

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए (क्रम A B C D E):

  1. A3 4 2 1 5
  2. B5 3 2 1 4
  3. C2 3 5 4 1
  4. D1 5 3 4 2
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

66th B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam), 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

व्याख्या

सही सुमेलन इस प्रकार है—

  • ग्राम पंचायतों का संगठन — अनुच्छेद 40
  • समान सिविल संहिता — अनुच्छेद 44
  • कृषि और पशुपालन — अनुच्छेद 48
  • कार्यपालिका से न्यायपालिका का पृथक्करण — अनुच्छेद 50
  • अंतरराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा — अनुच्छेद 51

अतः सही कूट 5 1 2 3 4 है, जो विकल्प (a) से (d) में नहीं है। इसलिए विकल्प (e) सही है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ