भारत में पंचायती राज व्यवस्था निम्नलिखित में से किसके अंतर्गत स्थापित की गई है?
- Aमौलिक अधिकार
- Bमौलिक कर्तव्य
- Cराज्य के नीति-निदेशक तत्व
- Dनिर्वाचन आयोग अधिनियम
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) राज्य के नीति-निदेशक तत्व
व्याख्या
भाग IV (राज्य के नीति-निदेशक तत्व) में अनुच्छेद 40 ग्राम पंचायतों के संगठन का प्रावधान करता है। इसके अनुसार राज्य ग्राम पंचायतों का गठन करने के लिए कदम उठाएगा और उन्हें ऐसी शक्तियां और अधिकार देगा, जो उन्हें स्वशासन की इकाइयों के रूप में कार्य करने योग्य बनाने के लिए आवश्यक हों।