संविधान ने मौलिक अधिकारों को लागू कराने की शक्ति निम्नलिखित में से किसे दी है?
- Aभारत के सभी न्यायालय
- Bसंसद
- Cराष्ट्रपति
- Dसर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय
व्याख्या
मौलिक अधिकारों को लागू कराने की शक्ति सर्वोच्च न्यायालय (अनुच्छेद 32) और उच्च न्यायालयों (अनुच्छेद 226) को दी गई है। इस शक्ति का प्रयोग करते हुए न्यायालय पांच प्रकार की रिट जारी करते हैं—परमादेश, बंदी प्रत्यक्षीकरण, अधिकार पृच्छा, उत्प्रेषण और प्रतिषेध।