आधुनिक इतिहास PYQ 165 / 636 · सामाजिक एवं धार्मिक आंदोलन

प्रार्थना समाज, यंग इंडिया, लोकहितवादी, सत्यशोधक समाज और रहनुमाई मजदयासन सभा के लिए नीचे दिए गए विकल्पों में से सही संयोजन पहचानिए:

  1. Aगोपाल हरि देशमुख, आत्माराम पांडुरंग, मोहनदास करमचंद गांधी, ज्योतिबा फुले, नौरोजी फुरदुनजी
  2. Bआत्माराम पांडुरंग, मोहनदास करमचंद गांधी, गोपाल हरि देशमुख, ज्योतिबा फुले, नौरोजी फुरदुनजी
  3. Cआत्माराम पांडुरंग, ज्योतिबा फुले, मोहनदास करमचंद गांधी, गोपाल हरि देशमुख, नौरोजी फुरदुनजी
  4. Dनौरोजी फुरदुनजी, आत्माराम पांडुरंग, मोहनदास करमचंद गांधी, गोपाल हरि देशमुख, ज्योतिबा फुले
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

64th B.P.S.C. (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) आत्माराम पांडुरंग, मोहनदास करमचंद गांधी, गोपाल हरि देशमुख, ज्योतिबा फुले, नौरोजी फुरदुनजी

व्याख्या

प्रार्थना समाज की स्थापना 1867 ई. में बंबई में केशवचंद्र सेन की प्रेरणा से आत्माराम पांडुरंग ने की। महात्मा गांधी इंडियन ओपिनियन, हरिजन और यंग इंडिया जैसे समाचार-पत्रों से जुड़े थे। महाराष्ट्र के समाज सुधारक गोपाल हरि देशमुख 'लोकहितवादी' के नाम से प्रसिद्ध थे। 1873 ई. में ज्योतिबा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की। 1851 ई. में नौरोजी फुरदुनजी ने अन्य पारसी साथियों के साथ रहनुमाई मजदयासन सभा की स्थापना की। इस प्रकार विकल्प (b) सही संयोजन है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ