आधुनिक इतिहास PYQ 164 / 636 · सामाजिक एवं धार्मिक आंदोलन

थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना किसने की?

  1. Aमैडम एच.पी. ब्लावत्स्की
  2. Bराजा राममोहन राय
  3. Cमहात्मा गांधी
  4. Dस्वामी विवेकानंद

B.P.S.C. (CDPO) (Pre) 2005

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) मैडम एच.पी. ब्लावत्स्की

व्याख्या

थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना 1875 ई. में न्यूयॉर्क में रूसी महिला मैडम एच.पी. ब्लावत्स्की (अब यूक्रेन की निवासी), अमेरिकी सैन्य अधिकारी कर्नल ऑल्कॉट, विलियम क्वान जज और अन्य लोगों ने की। 1882 ई. में संस्थापकों ने मद्रास के पास अड्यार में सोसाइटी का मुख्यालय स्थापित किया, जो बाद में इसका अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय बना। भारत में इस संस्था का मुख्य उद्देश्य प्राचीन हिंदू धर्म में लोगों के आत्मविश्वास को जगाना और मजबूत करना तथा धर्म को समाज सेवा का मुख्य आधार बनाना था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ