निम्नलिखित में से कौन भारत के संविधान की प्रस्तावना में मूल रूप से शामिल नहीं था?
- Aस्वतंत्रता और समानता
- Bपंथनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक
- Cसमाजवाद और समानता
- Dसमाजवाद और पंथनिरपेक्षता
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) समाजवाद और पंथनिरपेक्षता
व्याख्या
प्रश्न में दिए गए शब्द भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित हैं। ये भारतीय राजव्यवस्था की प्रकृति बताते हैं। समाजवादी और पंथनिरपेक्ष (धर्मनिरपेक्ष) शब्द मूल संविधान में नहीं थे; इन्हें 42वें संशोधन द्वारा जोड़ा गया। जोड़े जाने के बाद प्रस्तावना में इन शब्दों का निश्चित क्रम है—संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष (धर्मनिरपेक्ष), लोकतंत्रात्मक, गणराज्य। याद रखना चाहिए कि संविधान में उल्लिखित शब्द हैं—संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य।