भारतीय संविधान की प्रस्तावना के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम सही है?
- Aगणराज्य, लोक, लोकतंत्रात्मक, पंथनिरपेक्ष, समाजवादी, सार्वभौमिक, संप्रभु
- Bसंप्रभु, समाजवादी, लोकतंत्रात्मक, लोक, पंथनिरपेक्ष, गणराज्य
- Cसंप्रभु, समाजवादी, लोक, लोकतंत्रात्मक, पंथनिरपेक्ष, समाजवादी गणराज्य
- Dसंप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य
व्याख्या
प्रश्न में दिए गए शब्द भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित हैं। ये भारतीय राजव्यवस्था की प्रकृति बताते हैं। समाजवादी और पंथनिरपेक्ष (धर्मनिरपेक्ष) शब्द मूल संविधान में नहीं थे; इन्हें 42वें संशोधन द्वारा जोड़ा गया। जोड़े जाने के बाद प्रस्तावना में इन शब्दों का निश्चित क्रम है—संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष (धर्मनिरपेक्ष), लोकतंत्रात्मक, गणराज्य। याद रखना चाहिए कि संविधान में उल्लिखित शब्द हैं—संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य।