भारतीय राजव्यवस्था PYQ 13 / 375 · संविधान के स्रोत

भारतीय संविधान ने मौलिक अधिकारों का विचार किस देश से लिया है?

  1. Aआयरलैंड
  2. Bसंयुक्त राज्य अमेरिका
  3. Cयूनाइटेड किंगडम
  4. Dकनाडा

69th B.P.S.C. (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) संयुक्त राज्य अमेरिका

व्याख्या

भारतीय संविधान में राज्य के नीति-निदेशक तत्वों की अवधारणा आयरलैंड से ली गई है।

अन्य देशों से ली गई भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं—

देशली गई विशेषताएं
ब्रिटेन/इंग्लैंडमंत्रिमंडलीय प्रणाली, विधायी प्रक्रिया और संसदीय विशेषाधिकार, विधि का शासन, एकल नागरिकता, संसदीय शासन प्रणाली, द्विसदनीय प्रणाली
आयरलैंडराज्य के नीति-निदेशक तत्व, राष्ट्रपति के निर्वाचन की पद्धति, राज्य सभा में कुछ सदस्यों का मनोनयन
संयुक्त राज्य अमेरिकाराष्ट्रपति पर महाभियोग, उपराष्ट्रपति का पद, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को हटाना, मौलिक अधिकार, न्यायिक पुनर्विलोकन, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, प्रस्तावना का विचार
कनाडासशक्त केंद्र वाला संघ, केंद्र में निहित अवशिष्ट शक्तियां, केंद्र द्वारा राज्यपालों की नियुक्ति, सर्वोच्च न्यायालय का परामर्शी क्षेत्राधिकार
ऑस्ट्रेलियासमवर्ती सूची, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक (अनुच्छेद 108), व्यापार, वाणिज्य और समागम की स्वतंत्रता
सोवियत संघ (वर्तमान रूस)मौलिक कर्तव्य, प्रस्तावना में व्यक्त सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का आदर्श
फ्रांसप्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श, गणराज्य की अवधारणा
जर्मनीआपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों का निलंबन, संघ की आपातकालीन शक्तियां
दक्षिण अफ्रीकाराज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन, संविधान संशोधन की प्रक्रिया
जापानविधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया की अवधारणा
यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ