भारतीय संविधान में राज्य के नीति-निदेशक तत्वों की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है?
- Aइंग्लैंड
- Bस्विट्जरलैंड
- Cआयरलैंड
- Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) आयरलैंड
व्याख्या
भारतीय संविधान में राज्य के नीति-निदेशक तत्वों की अवधारणा आयरलैंड से ली गई है।
अन्य देशों से ली गई भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं—
| देश | ली गई विशेषताएं |
|---|---|
| ब्रिटेन/इंग्लैंड | मंत्रिमंडलीय प्रणाली, विधायी प्रक्रिया और संसदीय विशेषाधिकार, विधि का शासन, एकल नागरिकता, संसदीय शासन प्रणाली, द्विसदनीय प्रणाली |
| आयरलैंड | राज्य के नीति-निदेशक तत्व, राष्ट्रपति के निर्वाचन की पद्धति, राज्य सभा में कुछ सदस्यों का मनोनयन |
| संयुक्त राज्य अमेरिका | राष्ट्रपति पर महाभियोग, उपराष्ट्रपति का पद, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को हटाना, मौलिक अधिकार, न्यायिक पुनर्विलोकन, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, प्रस्तावना का विचार |
| कनाडा | सशक्त केंद्र वाला संघ, केंद्र में निहित अवशिष्ट शक्तियां, केंद्र द्वारा राज्यपालों की नियुक्ति, सर्वोच्च न्यायालय का परामर्शी क्षेत्राधिकार |
| ऑस्ट्रेलिया | समवर्ती सूची, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक (अनुच्छेद 108), व्यापार, वाणिज्य और समागम की स्वतंत्रता |
| सोवियत संघ (वर्तमान रूस) | मौलिक कर्तव्य, प्रस्तावना में व्यक्त सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का आदर्श |
| फ्रांस | प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श, गणराज्य की अवधारणा |
| जर्मनी | आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों का निलंबन, संघ की आपातकालीन शक्तियां |
| दक्षिण अफ्रीका | राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन, संविधान संशोधन की प्रक्रिया |
| जापान | विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया की अवधारणा |