संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी की तिथि इसलिए चुनी गई, क्योंकि—
- Aकांग्रेस ने 1930 में इसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था
- B1942 में इसी दिन भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था
- Cइसे शुभ दिन माना गया
- Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) कांग्रेस ने 1930 में इसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था
व्याख्या
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन (दिसंबर, 1929) में “पूर्ण स्वराज” की घोषणा की गई और 26 जनवरी, 1930 को “स्वतंत्रता दिवस” के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया। स्वतंत्रता मिलने तक 26 जनवरी स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता रहा। परंतु भारत 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हुआ और उसके बाद हर वर्ष 15 अगस्त को “स्वतंत्रता दिवस” मनाया जाने लगा। स्वतंत्रता के बाद 26 जनवरी की तिथि को यादगार बनाने के लिए 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान पूर्ण रूप से लागू किया गया, और तब से हर वर्ष 26 जनवरी को “गणतंत्र दिवस” मनाया जाता है।