भारतीय संविधान को संविधान सभा ने अंगीकृत किया—
- A26 नवंबर, 1949 को
- B15 अगस्त, 1949 को
- C2 अक्टूबर, 1949 को
- D15 नवंबर, 1949 को
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 26 नवंबर, 1949 को
व्याख्या
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कहा गया है कि 26 नवंबर, 1949 को भारत के लोगों ने इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया। संविधान को अपनाने, पूरा होने और पारित होने की तिथि भी 26 नवंबर, 1949 ही मानी जाती है। इसी दिन नागरिकता, अंतरिम संसद तथा अस्थायी और संक्रमणकालीन उपबंधों से जुड़े प्रावधान लागू हो गए। संविधान के शेष प्रावधान 26 जनवरी, 1950 से लागू हुए। इसलिए संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने की तिथि 26 जनवरी, 1950 मानी जाती है।