बिहार के किस जिले में माता सीता की विश्व की सबसे ऊंची (251 मीटर) प्रतिमा बनाई जाएगी?
- Aमधुबनी
- Bसीतामढ़ी
- Cबोधगया
- Dपटना
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) सीतामढ़ी
व्याख्या
13 फरवरी, 2022 को रामायण रिसर्च काउंसिल के राष्ट्रीय संयोजक और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद जी महाराज ने सीतामढ़ी में माता सीता की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा (251 फीट) स्थापित करने की घोषणा की। प्रतिमा के साथ माता सीता के जीवन पर आधारित एक डिजिटल संग्रहालय, एक शोध संस्थान और एक अध्ययन केंद्र भी बनाया जाएगा। नोट—रामायण रिसर्च काउंसिल ने अपनी गैलरी में प्रतिमा की ऊंचाई 251 फीट दर्शाई है, जबकि कुछ स्रोतों में इसकी ऊंचाई गलती से 251 मीटर बताई गई है।