बिहार विशेष PYQ 485 / 603 · कला एवं संस्कृति

भारतीय हस्तशिल्प के संदर्भ में बिहार में ‘सुजनी’ क्या है?

  1. Aएक प्रकार का कांच का सामान
  2. Bएक धातु शिल्प
  3. Cएक प्रकार की कढ़ाई
  4. Dएक प्रकार के मिट्टी के बर्तन

69th B.P.S.C. (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) एक प्रकार की कढ़ाई

व्याख्या

भारतीय हस्तशिल्प के संदर्भ में ‘सुजनी’ एक प्रकार की कढ़ाई है, जिसे GI टैग भी मिला है। सुजनी कढ़ाई को सुजानी भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति बिहार के भुसुरा गांव से हुई। उल्लेखनीय है कि आरंभ में इसे रजाई और कंबल बनाने का एक तरीका माना जाता था, जिसमें पुरानी साड़ियों और धोतियों का रचनात्मक कैनवास के रूप में उपयोग होता था। कपड़े को तीन या चार बार मोड़ा जाता था, और फिर पुराने कपड़ों को नया रूप देने के लिए उन पर सरल टांके लगाए जाते थे।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ