निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन-I: जलवायु परिवर्तन पर 28वें संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (COP28) में भारत ने "जलवायु और स्वास्थ्य पर घोषणा" पर हस्ताक्षर करने से परहेज़ किया।
- कथन-II: जलवायु और स्वास्थ्य पर COP28 घोषणा एक बाध्यकारी घोषणा है; और हस्ताक्षर करने पर स्वास्थ्य क्षेत्र का विकार्बनीकरण अनिवार्य हो जाता है।
- कथन-III: यदि भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र का विकार्बनीकरण किया जाए, तो उसकी स्वास्थ्य-देखभाल प्रणाली का लचीलापन प्रभावित हो सकता है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
- Aकथन-II और कथन-III दोनों सही हैं, और दोनों कथन-I की व्याख्या करते हैं
- Bकथन-II और कथन-III दोनों सही हैं, किंतु इनमें से केवल एक कथन-I की व्याख्या करता है
- Cकथन-II और कथन-III में से केवल एक सही है, और वही कथन-I की व्याख्या करता है
- Dन तो कथन-II, न ही कथन-III सही है
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) कथन-II और कथन-III में से केवल एक सही है, और वही कथन-I की व्याख्या करता है
व्याख्या
भारत ने जलवायु और स्वास्थ्य पर COP28 घोषणा पर हस्ताक्षर नहीं किए (I सही)। यह घोषणा स्वैच्छिक है, बाध्यकारी नहीं (II गलत)। भारत का कारण यह था कि उसके स्वास्थ्य क्षेत्र में, जिसे लोगों की आवश्यकताओं के लिए अभी बढ़ना है, ग्रीनहाउस गैसें घटाने से उसकी स्वास्थ्य-देखभाल का लचीलापन और पहुँच प्रभावित हो सकती है (III सही)। अतः केवल III सही है, और यह I की व्याख्या करता है।