निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन-I: सतत विकास और जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक चर्चाओं में जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 की प्रायः चर्चा होती है।
- कथन-II: जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते का अनुच्छेद 6 कार्बन बाज़ारों के सिद्धांत निर्धारित करता है।
- कथन-III: जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते का अनुच्छेद 6 देशों को अपने जलवायु लक्ष्यों तक पहुँचने के लिए अंतर-देशीय गैर-बाज़ार रणनीतियों को बढ़ावा देने का इरादा रखता है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
- Aकथन-II और कथन-III दोनों सही हैं, और दोनों कथन-I की व्याख्या करते हैं
- Bकथन-II और कथन-III दोनों सही हैं, किंतु इनमें से केवल एक कथन-I की व्याख्या करता है
- Cकथन-II और कथन-III में से केवल एक सही है, और वही कथन-I की व्याख्या करता है
- Dन तो कथन-II, न ही कथन-III सही है
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) कथन-II और कथन-III दोनों सही हैं, और दोनों कथन-I की व्याख्या करते हैं
व्याख्या
अनुच्छेद 6 देशों को अपने जलवायु लक्ष्य पूरे करने के लिए सहयोग करने देता है। अनुच्छेद 6.2 और 6.4 कार्बन बाज़ारों (देशों के बीच उत्सर्जन कटौतियों का व्यापार और एक UN क्रेडिट तंत्र) के नियम तय करते हैं, और अनुच्छेद 6.8 वित्त, प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण जैसे गैर-बाज़ार सहयोग को समेटता है। II और III दोनों सही हैं, और मिलकर बताते हैं कि अनुच्छेद 6 की इतनी चर्चा क्यों होती है।