देश की जनसंख्या की दृष्टि से बिहार राज्य का स्थान क्या है (2011 की जनगणना के अनुसार)?
- Aतीसरा
- Bपांचवां
- Cतेरहवां
- Dदूसरा
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) तीसरा
व्याख्या
जनगणना, 2001 के अनुसार बिहार भारत का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य था। जनगणना 2011 के अनुसार भी बिहार तीसरे स्थान पर है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। जनगणना, 2011 के अंतिम आंकड़ों के आधार पर पांच सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य इस प्रकार हैं—उत्तर प्रदेश (19,98,12,341), महाराष्ट्र (11,23,74,333), बिहार (10,40,99,452), पश्चिम बंगाल (9,12,76,115) और आंध्र प्रदेश (8,45,80,777)।
This explanation is carried over from question 6 of this topic, which the book cross-references.