अर्थव्यवस्था PYQ 136 / 646 · गरीबी, बेरोज़गारी और मानव विकास

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • कथन-I: भारत की सार्वजनिक क्षेत्रक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली मुख्यतः उपचारात्मक देखभाल पर केंद्रित है, जिसमें निवारक, संवर्धक और पुनर्वास देखभाल सीमित है।
  • कथन-II: स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के भारत के विकेंद्रीकृत दृष्टिकोण के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के आयोजन का मुख्य उत्तरदायित्व राज्यों का है।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

  1. Aकथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, और कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है
  2. Bकथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता
  3. Cकथन-I सही है, किंतु कथन-II सही नहीं है
  4. Dकथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है

UPSC (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता

व्याख्या

भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली अधिकांशतः बीमारी के उपचार पर ख़र्च करती है, निवारण, स्वास्थ्य संवर्धन और पुनर्वास पर कम (कथन-I सही)। स्वास्थ्य राज्य का विषय है, इसलिए स्वास्थ्य सेवाएँ मुख्यतः राज्य आयोजित करते हैं (कथन-II सही)। पर कार्य का यह बँटवारा उपचारात्मक देखभाल पर ज़ोर की व्याख्या नहीं करता, इसलिए II, I की व्याख्या नहीं करता।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ