'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. यह योजना किसी भी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में स्त्रियों को प्रसव-पूर्व देखभाल सेवाओं के न्यूनतम पैकेज और प्रसव के बाद छह महीने की स्वास्थ्य देखभाल सेवा की गारंटी देती है।
- 2. इस योजना के अंतर्गत कुछ विशेषज्ञताओं वाले निजी क्षेत्रक के स्वास्थ्य सेवा प्रदाता निकटवर्ती सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वेच्छा से सेवाएँ दे सकते हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 2
व्याख्या
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (2016) दूसरी और तीसरी तिमाही की गर्भवती स्त्रियों को सरकारी सुविधाओं में प्रत्येक माह की 9 तारीख़ को निःशुल्क प्रसव-पूर्व जाँच देता है; यह प्रसव के बाद छह महीने की देखभाल का वचन नहीं देता (1 गलत)। स्त्री रोग विशेषज्ञों जैसे निजी चिकित्सक उन दिनों निकटवर्ती सरकारी सुविधाओं में स्वेच्छा से सेवा दे सकते हैं (2)। अतः केवल 2।