बिहार विशेष PYQ 380 / 603 · खनिज संसाधन

लोहा निम्नलिखित में से किस खनिज से प्राप्त होता है?

  1. Aचूना पत्थर
  2. Bपिचब्लेंड
  3. Cमोनाजाइट रेत
  4. Dहेमेटाइट

42nd B.P.S.C. (Pre) 1997-98

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) हेमेटाइट

व्याख्या

लोहा मुख्यतः चार प्रकार के अयस्कों में पाया जाता है—(i) मैग्नेटाइट, (ii) हेमेटाइट, (iii) लिमोनाइट और (iv) सिडेराइट। इनके अतिरिक्त टैकोनाइट, कैमोसाइट और पाइराइट में भी लौह अंश पाया जाता है। परंतु इनमें धातु की मात्रा कम होने के कारण इनका आर्थिक महत्व सीमित है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ