लौह अयस्क उत्पादन में झारखंड का सबसे महत्वपूर्ण जिला कौन-सा है?
- Aडाल्टनगंज
- Bहजारीबाग
- Cधनबाद
- Dसिंहभूम
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) सिंहभूम
व्याख्या
लौह अयस्क उत्पादन में झारखंड के सिंहभूम क्षेत्र (पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले) का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। यहां से प्राप्त लौह अयस्क का उपयोग जमशेदपुर और बोकारो इस्पात उद्योगों में होता है। भारतीय खनिज वर्षपुस्तिका, 2024 के अनुसार 2023-24 (अनंतिम) में ओडिशा भारत का शीर्ष लौह अयस्क उत्पादक राज्य था।