अर्थव्यवस्था PYQ 386 / 646 · बैंकिंग और वित्तीय समावेशन

'बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB)' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

  • 1. RBI के गवर्नर BBB के अध्यक्ष हैं।
  • 2. BBB सार्वजनिक क्षेत्रक के बैंकों के प्रमुखों के चयन के लिए सिफ़ारिश करता है।
  • 3. BBB सार्वजनिक क्षेत्रक के बैंकों को रणनीतियाँ और पूँजी जुटाने की योजनाएँ बनाने में सहायता करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 2 और 3
  3. Cकेवल 1 और 3
  4. D1, 2 और 3

UPSC (Pre) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) केवल 2 और 3

व्याख्या

बैंक बोर्ड ब्यूरो (2016) का अपना अध्यक्ष था, RBI गवर्नर नहीं (1 गलत)। यह सार्वजनिक क्षेत्रक के बैंकों के प्रमुखों की सिफ़ारिश करता था (2) और रणनीति तथा पूँजी जुटाने में उनकी सहायता करता था (3)। अतः केवल 2 और 3। 2022 में इसका स्थान वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो ने ले लिया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ