निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. भारत में क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों का विनियमन भारतीय रिज़र्व बैंक करता है।
- 2. ICRA के नाम से प्रचलित रेटिंग एजेंसी एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है।
- 3. ब्रिकवर्क रेटिंग्स एक भारतीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 2 और 3
- Cकेवल 1 और 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 2 और 3
व्याख्या
क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों का विनियमन SEBI करता है, RBI नहीं (1 गलत)। ICRA (1991) एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है (2)। बेंगलुरु की ब्रिकवर्क रेटिंग्स (2007) एक भारतीय रेटिंग एजेंसी थी (3); SEBI ने 2022 में इसका पंजीकरण रद्द कर दिया। अतः केवल 2 और 3।