बजट के साथ वित्त मंत्री संसद के समक्ष अन्य दस्तावेज़ भी रखता है जिनमें 'वृहद् आर्थिक रूपरेखा विवरण' शामिल है। उक्त दस्तावेज़ इसलिए प्रस्तुत किया जाता है क्योंकि यह अनिवार्य किया गया है
- Aदीर्घकालीन संसदीय परंपरा द्वारा
- Bभारत के संविधान के अनुच्छेद 112 और अनुच्छेद 110(1) द्वारा
- Cभारत के संविधान के अनुच्छेद 113 द्वारा
- Dराजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम, 2003 के प्रावधानों द्वारा
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम, 2003 के प्रावधानों द्वारा
व्याख्या
राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम, 2003 बजट के साथ तीन विवरण अनिवार्य करता है: वृहद् आर्थिक रूपरेखा विवरण, मध्यावधि राजकोषीय नीति विवरण और राजकोषीय नीति रणनीति विवरण। पहला विवरण संवृद्धि की संभावनाएँ और बजट के पीछे की मान्यताएँ बताता है।