अर्थव्यवस्था PYQ 484 / 646 · लोक वित्त और कराधान

भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. परिवारों की वित्तीय बचत का एक भाग सरकारी उधारों में जाता है।
  • 2. नीलामी में बाज़ार-संबद्ध दरों पर जारी दिनांकित प्रतिभूतियाँ आंतरिक ऋण का एक बड़ा घटक हैं।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2
  3. C1 और 2 दोनों
  4. Dन तो 1, न ही 2

UPSC (Pre) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों

व्याख्या

परिवारों की बचत सरकार तक तब पहुँचती है जब वे सरकारी प्रतिभूतियाँ ख़रीदते हैं या लघु बचत, बैंकों और बीमा कोषों में धन रखते हैं जो इनमें निवेश करते हैं (1)। नीलामी द्वारा बाज़ार-संबद्ध दरों पर बेची जाने वाली दिनांकित प्रतिभूतियाँ केंद्र के आंतरिक ऋण का सबसे बड़ा भाग हैं (2)। अतः दोनों।

यह प्रश्न हल करेंसभी 646 अर्थव्यवस्था PYQ