बिहार विशेष PYQ 318 / 603 · आर्थिक परिदृश्य

‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के संबंध में सही कथन चुनिए-

  1. Aयह बिहार में सड़क संपर्क के विकास के लिए है
  2. Bयह भारत के महाराष्ट्र राज्य के लिए है
  3. Cइसे वर्ष 2017 में शुरू किया गया था
  4. Dयह उत्तरी सीमा के सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए है
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

67th B.P.S.C. Re-Exam. (Pre) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) यह उत्तरी सीमा के सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए है

व्याख्या

बजट भाषण 2022–23 के अनुसार उत्तरी सीमा के साथ विरल जनसंख्या वाले उन सीमावर्ती गांवों को वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत लाया जाएगा, जहां संपर्क और बुनियादी सुविधाएं बहुत सीमित हैं और जो विकास के लाभों से वंचित रहे हैं। इस कार्यक्रम की गतिविधियों में बुनियादी ग्रामीण सुविधाएं, आवास, पर्यटन केंद्रों का निर्माण, सड़क संपर्क, विकेंद्रीकृत नवीकरणीय ऊर्जा व्यवस्था, दूरदर्शन और शैक्षिक चैनलों के लिए डायरेक्ट-टू-होम पहुंच, तथा आजीविका सृजन के लिए सहायता शामिल हैं। इन गतिविधियों के लिए अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ