बिहार में ‘SPUR’ परियोजना किससे संबंधित है :
- Aस्वास्थ्य
- Bगरीबी
- Cबैंकिंग
- Dनगरपालिका वित्त
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या
SPUR (शहरी सुधारों के लिए सहायता कार्यक्रम) बिहार में शहरी सुधारों में सहायता के लिए बिहार सरकार और यूनाइटेड किंगडम के अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग का छह वर्षीय साझेदारी कार्यक्रम है। SPUR परियोजना के माध्यम से शहरी स्थानीय निकायों की परियोजनाओं में निजी निवेश के लिए वित्तीय आकर्षण बढ़ाकर आर्थिक वृद्धि और शहरी गरीबी में कमी पर बल दिया गया है। SPUR कार्यक्रम के पांच घटक हैं—
- 1. शहरी शासन और नियोजन
- 2. नगरपालिका वित्त और लेखा
- 3. शहरी अवसंरचना
- 4. स्थानीय आर्थिक विकास
- 5. सामाजिक विकास, गरीबी उन्मूलन और आजीविका।