भारतीय राजव्यवस्था PYQ 842 / 1809 · संसद — लोक सभा

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. संसद (निरर्हता निवारण) अधिनियम, 1959 अनेक पदों को 'लाभ के पद' के आधार पर निरर्हता से छूट देता है।
  • 2. उपर्युक्त अधिनियम में पाँच बार संशोधन किया गया।
  • 3. 'लाभ का पद' शब्द भारत के संविधान में भली-भाँति परिभाषित है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 3
  3. Cकेवल 2 और 3
  4. D1, 2 और 3

UPSC (Pre) 2019

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) केवल 1 और 2

व्याख्या

संसद (निरर्हता निवारण) अधिनियम, 1959 उन पदों की सूची देता है जिनके धारक 'लाभ का पद' धारण करने के लिए निरर्ह नहीं होते, और उत्तर-कुंजी मानती है कि इसमें पाँच बार संशोधन हुआ था। संविधान 'लाभ का पद' परिभाषित नहीं करता; इसका अर्थ न्यायालयों ने निकाला है। अतः केवल 1 और 2।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ