भारतीय राजव्यवस्था PYQ 841 / 1809 · संसद — लोक सभा

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एम. पी. एल. ए. डी. एस.) की निधियों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

  • 1. एम. पी. एल. ए. डी. एस. की निधियों का प्रयोग स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के लिए भौतिक अवसंरचना जैसी टिकाऊ परिसंपत्तियाँ बनाने में होना चाहिए।
  • 2. प्रत्येक सांसद की निधि का एक निर्दिष्ट भाग अनुसूचित जाति/जनजाति की जनसंख्या को लाभ पहुँचाना चाहिए।
  • 3. एम. पी. एल. ए. डी. एस. की निधियाँ वार्षिक आधार पर स्वीकृत होती हैं और अप्रयुक्त निधियाँ अगले वर्ष में आगे नहीं ले जाई जा सकतीं।
  • 4. ज़िला प्राधिकारी को हर वर्ष कार्यान्वयनाधीन सभी कार्यों के कम से कम 10% का निरीक्षण करना होगा।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 3 और 4
  3. Cकेवल 1, 2 और 3
  4. Dकेवल 1, 2 और 4

UPSC (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) केवल 1, 2 और 4

व्याख्या

एम. पी. एल. ए. डी. एस. का धन टिकाऊ परिसंपत्तियाँ बनाने में लगना चाहिए; कम से कम 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति आबादी वाले क्षेत्रों में और 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में जाना चाहिए; ज़िला प्राधिकारी को हर वर्ष कम से कम 10 प्रतिशत कार्यों का निरीक्षण करना होता है। अप्रयुक्त निधियाँ व्यपगत नहीं होतीं; वे आगे ले जाई जाती हैं। अतः केवल 1, 2 और 4।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ