भारतीय राजव्यवस्था PYQ 834 / 1809 · संसद — लोक सभा

भारतीय संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. लोकसभा में लंबित विधेयक उसके विघटन पर व्यपगत हो जाता है।
  • 2. लोकसभा द्वारा पारित और राज्यसभा में लंबित विधेयक लोकसभा के विघटन पर व्यपगत हो जाता है।
  • 3. जिस विधेयक के संबंध में भारत के राष्ट्रपति ने सदनों की संयुक्त बैठक बुलाने के अपने आशय की सूचना दी हो, वह लोकसभा के विघटन पर व्यपगत हो जाता है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. B1 और 2
  3. C2 और 3
  4. Dकेवल 3

UPSC (Pre) 2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) 1 और 2

व्याख्या

विघटन पर लोकसभा में लंबित विधेयक व्यपगत हो जाता है, और लोकसभा द्वारा पारित पर राज्यसभा में लंबित विधेयक भी। जिस विधेयक के लिए संयुक्त बैठक की सूचना दी जा चुकी हो, वह व्यपगत नहीं होता (अनुच्छेद 108(5))। अतः 1 और 2।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ