भारतीय राजव्यवस्था PYQ 833 / 1809 · संसद — लोक सभा

लोकसभा के अध्यक्ष के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: जब लोकसभा के अध्यक्ष को हटाने का कोई संकल्प विचाराधीन हो, तब:

  • 1. वह पीठासीन नहीं होगा।
  • 2. उसे बोलने का अधिकार नहीं होगा।
  • 3. वह संकल्प पर प्रथमतः मत देने का हकदार नहीं होगा।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 1 और 2
  3. Cकेवल 2 और 3
  4. D1, 2 और 3

UPSC (Pre) 2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) केवल 1

व्याख्या

अनुच्छेद 96 के अंतर्गत जब उसे हटाने के संकल्प पर विचार हो रहा हो, तब अध्यक्ष पीठासीन नहीं होगा। पर वह बोल सकता है और कार्यवाही में भाग ले सकता है, और प्रथमतः मत दे सकता है (यद्यपि मत बराबर होने पर नहीं)। अतः केवल 1।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ